ESIC Recruitment 2025: ESIC में 558 पदों पर स्पेशलिस्ट भर्ती, सैलरी ₹78,800 तक, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

ESIC Recruitment 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका पेश किया है। ESIC ने स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (सीनियर और जूनियर स्केल) के कुल 558 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जाएगा। आवेदन पत्र ESIC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

ESIC Recruitment 2025 पदों का विवरण

ESIC द्वारा घोषित इस भर्ती में दो श्रेणियों में रिक्तियों की घोषणा की गई है:

  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (सीनियर स्केल) : 155 पद
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल) : 403 पद
  • कुल पदों की संख्या : 558

यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थित ESIC हॉस्पिटल्स और डिस्पेंसरियों में की जाएगी।

ESIC Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, डीए, डीपीएम या एमएससी जैसी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, सीनियर स्केल के लिए 5 साल और जूनियर स्केल के लिए 3 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।

ESIC Recruitment 2025 आयु सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकार के नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ESIC Recruitment 2025 सैलरी स्ट्रक्चर

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाएगा। 67,700 से 78,800 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस), ट्रैवल अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं भी सरकारी मानकों के अनुसार मिलेंगी।

ESIC Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तित्व की जांच की जाएगी।

ESIC Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों, ईएसआईसी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ESIC की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। फिर आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।

विशेष रूप से, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों के उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 2 जून 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र भेजने का पता
एम्प्लॉईज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन
पंचदीप भवन, कॉमरेड इंद्रजीत गुप्ता मार्ग, नई दिल्ली – 110002

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। यह भर्ती चिकित्सा क्षेत्र में प्रतिष्ठित पदों पर काम करने का सुनहरा अवसर है।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Scroll to Top