BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है । इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,389 पद भरे जाएंगे । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । यह एक सुनहरा मौका है , खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की है और सरकारी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 शैक्षिक योग्यता और पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए या फिर उन्होंने GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। इसके अलावा, यह भी अनिवार्य है कि उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो । बिना वैध रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 आयु सीमा और आयु में छूट

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है । हालांकि , सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी । आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी , इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले अपने दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया और सैलरी

BTSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी । सबसे पहले अभ्यर्थियों को एक लिखित परीक्षा (Written Exam) में शामिल होना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को उनके वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर वेटेज दिया जाएगा । इन दोनों के कुल अंक जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी । चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹34,800 रुपए वेतन मिलेगा । इसके अलावा , उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 आवेदन शुल्क

विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क अलग- अलग तय किया गया है । सामान्य , BC , EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹600 , जबकि SC/ST और बिहार निवासी महिलाओं के लिए यह ₹150 रुपए निर्धारित किया गया है । अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा । शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । इसके बाद ” ऑनलाइन अप्लाई ” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा । फिर लॉगिन करके सभी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे । फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें , क्योंकि भविष्य की जरूरतों के लिए यह उपयोगी रहेगा ।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 महत्वपूर्ण सूचना

BTSC द्वारा निकाली गई यह भर्ती बिहार में नर्सिंग सेक्टर में रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम है । इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और सभी निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म भरें , जिससे कोई गलती न हो और आवेदन सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके ।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Scroll to Top