Mahila Udymita Yojana: हरियाणा सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल

Mahila Udymita Yojana: वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे न सिर्फ घर संभाल रही हैं बल्कि अपने करियर और व्यवसाय में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाएं चला रही हैं । इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने महिला उद्यमिता योजना (Mahila Udymita Yojana) की शुरुआत की है , जो राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है ।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बन सकें । हरियाणा सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है । यह सहायता राशि उन्हें अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने में मदद करती है । खासतौर पर यह योजना उन विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई है , जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती हैं ।

Mahila Udymita Yojana पात्रता शर्तें:

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ विशेष पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं :

  • आवेदन करने वाली महिला विवाहित होनी चाहिए ।
  • महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  • महिला हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए ।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए ।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए ।

Mahila Udymita Yojana आवश्यक दस्तावेज :

महिला उद्यमिता योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होते हैं :

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • राशन कार्ड जिसमें महिला का नाम शामिल हो
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र (Family ID)
  • ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (यदि है)
  • अनुभव प्रमाण पत्र ( यदि है )
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Udymita Yojana आवेदन की प्रक्रिया :

महिला उद्यमिता योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाओं को सरल हरियाणा पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा ।

  • पोर्टल पर जाकर “SIGN IN HERE” पर क्लिक करें ।
  • लॉगिन ID और पासवर्ड दर्ज करें , यदि नहीं है तो पहले ID बनाएं ।
  • पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं में से “महिला उद्यमिता योजना” का चयन करें ।
  • ऑनलाइन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें ।
  • मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें ।
  • सबमिट करने के बाद अधिकारियों द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी ।
  • योग्य पाए जाने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी ।

हरियाणा सरकार की यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाने का अवसर देती है । यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है , जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है ।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Scroll to Top